
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द
शहपुरा में विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस मनाया गय
शहपुरा। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस मनाया गया। जिसमें सीबीएमओ डॉ सतेन्द्र परस्ते ,डॉ राजीव साहू ,डॉ डॉली चौधरी , राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम परामर्शदाता जाकिर खान की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 की वैश्विक थीम माहवारी(मासिक धर्म)अनुकुल विश्व के लिये एक साथ और सामाजिक भ्रांतियां और रूढ़िवादिता को जागरूकता अभियान के तहत कैसे दूर किया जा सकता है और माहवारी प्राकतिक प्रकिया है और इस दिवस का उद्देश्य पीरियड फ्रेंडली एनवायरमेंट विकसित करना है और माहवारी स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गयी ।