प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

डिण्डौरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा जी मंदिर डिण्डौरी में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बाल कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की शैशवावस्था एवं बाल्यावस्था का मंचन झांकी का प्रदर्शन किया गयाl       ।  कार्यक्रम के शुभारंभ में केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और जन्माष्टमी क्या आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करती हुई कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी है भारत की आदि संस्कृति का प्रतीक l एक समय था जब भारत भूमि पर स्वर्णिम दुनिया थी lजहां पर सर्वगुण संपन्न 16 कला संपूर्ण श्री कृष्ण जी का सुंदर राज्य थाl संपूर्ण सुख शांति थी जहां पर मनुष्य देवी और देवताओं के रूप में थे lहम सबको भी श्री कृष्ण के समान अपने जीवन को दिव्यगुणो अर्थात सत्यता सरलता पवित्रता आदि गुणो से सुसज्जित करना होगा तो शीघ्र ही अच्छी दुनिया इस धरती पर आ जाएगी lवर्तमान समय परमपिता परमात्मा ऐसे सुंदर दुनिया लाने के लिए मनुष्य से देवता बनने की पढ़ाई पढ़ा रहे हैं हमें भी अपने कार्य व्यवहार में रहते भी थोड़ा समय निकालकर इस पढ़ाई को पढ़ना चाहिए तो वर्तमान समय जीवन अच्छा बन जाएगा और भविष्य भी अच्छा बन जाएगाl उन्होंने झांकी का उद्देश्य बताया की अभी हम छोटे-छोटे बच्चों से श्री कृष्ण के कई रूपों को झांकी में प्रदर्शित किए हैं इसका कारण है कि  छोटे-छोटे  बच्चों को भी हमें अध्यात्म से जोड़ना है हमारा भारत देश अध्यात्म में प्रधान देश है उसे हम बचा कर रख पाएंगेl कहा जाता है जैसी दृष्टि वैसी सृष्टिl    इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य भ्राता हेमंत सोनी जी ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज  के द्वारा प्रतिवर्ष ऐसी मनमोहक झांकी लगाई जाती है यह झांकी प्रेरणा ही नहीं देती बल्कि हमें कृष्ण लीला से अवगत कराती हैं श्री कृष्ण के जीवन में जो श्रेष्ठता थी उसे अपने व्यवहार में लाना है lइस कार्यक्रम के दीप प्रज्वलन में हेमंत सोनी,विकास भाई,सतीश गुप्ता,अभिनव गुप्ता, हर्ष शर्मा,डी के नामदेव विशेष रूप से शामिल हुएl इस झांकी का अवलोकन कर दर्शनार्थियों ने प्रतिभागी बच्चों की उमंग उत्साह का बहुत-बहुत प्रशंसा किएl            झांकी में भाग लेने वाले बच्चों के नाम ❤️यश वैश्य, सोम तिवारी, ईश्वरी पाराशर,प्रज्ञा,प्रियंका पाराशर, मोहित चौरसिया अक्षत, आण्वी,धानवी ईशानी,निमेष चौरसियाl कार्यक्रम व्यवस्था में विशेष रूप से सतीश भाई, मनोज भाई, दिलीप भाई, राम भाई,लोकमनी पाराशर जी, कमलेश पाराशर,तेजस साहू,हर्ष भाई, लक्ष्मी पाराशर, सपना, वैश्य, गीता तिवारी,संध्या सोनी मोती उइके, कुमारी प्रीति पाराशर समेत सभी भाई बहनों का विशेष सहयोग रहाl????

Leave a Comment