

हमारा संकल्प बूथों के हर घर में सदस्यता – अवध राज बिलैया
डिण्डौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। पहले हमारी सदस्यता का क्रम आफलाइन था जिसें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 11 करोड़ सदस्य डिजीटल आॅनलाईन कर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा बनी फिर पुनः सदस्यता करते हुए हम 18 करोड़ सदस्यता बाली पार्टी बन गये। हम सभी को ज्ञात है कि हमारे संगठन में पुनः सदस्यता अभियान एक बार फिर प्रारंभ होने वाली है जिसकी शुरूआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त से प्रारंभ करेगें। म.प्र. में कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता सिंधिया, प्यारेलाल खाण्डेलवाल, नारायण प्रसाद गुप्ता जैसे कई संगठन शिल्पियों ने भाजपा को विस्तार दिया एवं संवारा है हम उनके बनाये आदर्शो मे चलकर उनके सपनों को हम अपने मतदान केन्द्र पर साकार करेगें हर घर तक भाजपा के विचार और सरकारों की उपलब्धियाॅ पहुॅचायेगें। हर बूथ पर हर जाति,वर्ग,व्यवसायी नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनायेगे। जिसके लिए प्रदेश का लक्ष्य डेढ़ करोड़ है एवं हमारे जिले को जो लक्ष्य मिला है वह एक लाख सदस्यता करना है जिसके लिए हमें हर मण्डल, शक्तिकेन्द्र व मतदान केन्द्रों मे केम्प लगाकर सदस्यता करना है। हमारा संकल्प हो कि हम हर बूथ पर हर घर में भाजपा की सदस्य जोड़े ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें पार्टी के मूल सिद्वांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है। इस सदस्यता अभियान के लिए जिला टोली, मण्डल टोली व शक्तिकेन्द्र टोली बनाई गई है जो सदस्यता का नियमित रूप से रिर्पोेटिंग करेगें। वहीं बैठक कों संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है अब हमारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है इसमें हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है जिसके लिए हमारी महिलामोर्चा को अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ना होगा। युवामोर्चा को नये युवाओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित कर जोड़ना होगा। वहीं किसानमोर्चा अपने किसान भाईयों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी की सदस्यता निरंतर हो सकें एवं हमारा जिले का जो लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व ने निर्धारित किया है उसे हम प्राप्त कर सकें। कार्यशाला के दौरान विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एड. सुदील बरमैया के द्वारा एड. कृष्णगोपाल साहू एवं एड. गंभीरदास महंत को जिला भाजपा कार्यालय में मंचासीन अतिथियों के समक्ष भाजपा में शामिल कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी व आभार जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ने व्यक्त किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




