ट्रैक्टर से जुताई व मचाई करने के बाद कृषि उपकरण की ट्रैक्टर चालक खेत पर ही नहीं करते साफ सफाई, सड़क दुर्घटनाएं होने का बढ़ रहा खतरा

ट्रैक्टर मालिकों व चालकों को समझाइश देने युवा समाजसेवियों ने थाना प्रभारी को दिया लिखित आवेदन

एंकर। डिण्डौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़कों में खेत की मिट्टी पड़ी होने से मोटरसाइकिल से सड़क दुर्घटनाएं होने का खतरा लोगों को बना रहता है। कई वाहन चालक सड़क पर मिट्टी पड़ी होने की वजह से फिसल कर गिर जाते हैं। क्षेत्र के युवा समाजसेवियों ने शहपुरा थाना पहुंचकर इस बात की लिखित शिकायत करते हुए कहा कि ट्रैक्टर चालकों के द्वारा खेतों की जुताई व मचाई करने के बाद ट्रैक्टर के कृषि उपकरणों में लगी मिट्टी को खेत पर ही साफ नहीं किया जाता है और वह मिट्टी सड़कों पर बिखरी पड़ी रहती है। खेत की मिट्टी में चिकनाई होने की वजह से वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं जिससे सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया गया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व ट्रैक्टर के कृषि उपकरणों में लगी खेतों की मिट्टी सड़क पर बिखरी होने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए थे।
युवा समाजसेवियों ने थाना प्रभारी को शिकायत करते हुए कहा कि ट्रैक्टर मालिकों व चालकों को समझाइश दी जाए कि खेतों में ट्रैक्टर से जुताई व मचाई करने के बाद उसके कृषि उपकरणों में लगी मिट्टी को खेत पर ही अच्छे से साफ किया जाए जिससे कि  सड़कों पर फैली मिट्टी में फिसलने से सड़क दुर्घटनाएं न हो पाएं।

बाइट – एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, युवा समाजसेवी

Leave a Comment