
क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या के वैकल्पिक निराकरण की रखी माँग
शहपुरा डिण्डौरी। इन दिनों गर्मी का कहर इस कदर हावी है कि जलस्रोत सूखने लगे हैं जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और जल संकट जैसी समस्या बनी हुई है ।
भारतीय किसान संघ डिण्डौरी ने विगत एक माह पूर्व शहपुरा व मेंहदवानी विकासखंड के 40 ग्रामों की सूची देकर प्रशासन से अनुरोध किया था की इन ग्रामों में गर्मी के दिनों में पानी की विकट समस्या आती है इसलिए पूर्व से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जावे ।
इसी क्रम में जब आज ग्राम छपरा की पानी की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार, सरपंच सुदामा सिंह सहित ग्रामीण ने एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह से मिलकर समस्या बताई तो साहब का कहना है कि 3 दिवस में पानी पहुंच जायेगी ।
शहपुरा एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि पानी विहीन ग्रामों में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पूर्व में बैठक हो चुकी है जिसमें संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि 3 दिन के अंदर पानी विहीन ग्राम में टैंकर के माध्यम से पानी का परिवहन किया जाए ।