

डिण्डौरी।
शहपुरा निवासी छात्र ओम गुप्ता ने कला संकाय में 500 में से 466 अंकों के साथ 93.2% अंक प्राप्त कर डिंडौरी जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ये शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा के कक्षा 12वीं के छात्र हैं । इन्होंने सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता हासिल की है । विद्यालय परिवार की ओर से छात्र ओम गुप्ता को उनकी इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
