बरबसपुर बिछिया की दीपांजली राय ने 12 वीं में प्राप्त किया 81.2% अंक

डिंडौरी।बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम आए वही जिले के अलग अलग स्थानों में छात्र,छात्राओं ने बाजी मारी वही बताया गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया की कक्षा 12 वीं की छात्रा दीपांजली राय ने कला संकाय में 500 अंकों में 406 अंक प्राप्त कर 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया हैं दीपांजली ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने स्कूल के समस्त स्टाफ को दिया है। वहीं बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी बताया गया की दीपांजली शहपुरा विकासखंड के बिछिया के समीप  ग्राम बरबसपुर निवासी अनिल राय माता रानू राय की सुपुत्री हैं दीपांजली की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने व इस्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की हैं वही दीपांजली ने बताया की वह आगे की पढ़ाई करके शासकीय सेवा में जाना चाहती हैं।

Leave a Comment