
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को दुबई पहुंचे हुए हैं. सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को पीएम मोदी अब से थोड़ी देर में संबोधित करेंगे. इसके अलावा ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय भी शिखर सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं. वहीं केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुतो, तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद सहित अन्य विश्व नेता भी बैठक में बोलने वाले हैं. शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को कुछ नेता पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर भी बात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
Post Views: 286